गुरुवार, 13 सितंबर 2007

आलोक चटर्जी को सरहद पार से बुलावा

ओंम पुरी के बाद बीस वर्ष पहले राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से स्वर्ण पदक का गौरव हासिल करने वाले रंगमंच के स्थापित अभिनेता आलोक चटर्जी को एक बार फिर सरहद पर का बुलावा आया है। आलोक चटर्जी जबलपुर के रहने वाले हैं। इस महीने के आखिरी सप्ताह वे डेनमार्क की राजधानी कोप्न्हेगें की रंगभूमि पर अपने अभिनय का उजास बिखेरेंगे।
मामला है भी थोड़ा लीक से हटकर। दरअसल उनका चयन हुआ है नाटक पीस्त आन् द मून के लिए, जिसमें वे मुख्य किरदार निभाएंगे। मानवीय संबंधों और सपनों को जीते इस पात्र के लिए नाटक के निर्देशक कलोशेव को आलोक सबसे सटीक लगे। पांच भाषाओं केनेदियन, इंग्लिश, स्पेनिश, जर्मन और हिंदी में एक साथ इस अनोखे प्रयोग का आनलाइन प्रसारण होगा। आलोक हिंदी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उप्लाब्दी का श्रेय वे पिछले बर्लिन प्रवास को देते हैं, जहाँ कलोशेव की नजर उन पर गई और जल्दी ही इस विदेशी रंगकर्मी ने उन्हें अपने थियटर के लिए अनुबंधित कर लिया। अलावा इसके इन दिनों आलोक आज़ादी के बाद मध्यप्रदेश के रंगमंचिया विस्तार को किताबी शक्ल देने की तैयारी कर रहें हैं।

1 टिप्पणी:

विजय तिवारी " किसलय " ने कहा…

ALOK CHATERJEE KO SAHAD PAAR SE BULAWA PASAND AAYA.. CONGRETULATION GULUSH JEE

🔴इतिहास के कुहासे की परतों में ओझल होता ब्लेगडान

6 फरवरी 2024 को सुबह कोहरे की मोटी परत के बीच अचानक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के सामने दायीं ओर निगाह गई तो देखा कि शहर के एक नामच...