JABALPUR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
JABALPUR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

🔴 वक्त बदलता है और किसी के लिए रुकता नहीं की तर्ज़ पर घंटा घर के 104 साल

कहते हैं 'वक्त बदलता है और किसी के लिए रुकता नहीं है'। आज घंटाघरों के अलावा कलाई पर डिजिटल घड़ी एक फैशन या जीवनशैली का सहायक उपकरण बन गई है। अब जब हर किसी के पास मोबाइल फोन, लैपटॉप और हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर घड़ी उपलब्ध है, तो कौन घड़ी खरीदने पर पैसा खर्च करना चाहता है? लेकिन सालों पहले बनाए गए घंटा घरों का अपना महत्व है। स्वतंत्रता आंदोलनों के दौरान घंटा घर सार्वजनिक बैठकों का स्थान रहता था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1930 में घंटा घर में स्वतंत्रता सेनानियों की बैठकें लिया करते थे। उन दिनों स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बनाए और गाए गए गीतों में 'घंटाघर' शब्द बहुत लोकप्रिय हुआ। ज़रा इस गीत पर गौर कर लें-


घंटा घर की चार घड़ी

चारों में ज़ंजीर पड़ी

जब भी घंटा बजता था

खड़ा मुसाफ़‍िर हंसता था

हंसता था वो बेधड़क

आगे देखो नई सड़क

नई सड़क पर बोआ बाजरा

आगे देखो शहर शाहदरा

शहर शाहदरा में लग गई आग

आगे देखो गाजियाबाद

गाजियाबाद में फूटा अंडा,

उस में से निकला तिरंगा झंडा

झंडे से आई आवाज़

इंकलाब ज़‍िंदाबाद।

 

जब बात घंटा घर की आई है तो जबलपुर के घंटा घर (क्लॉक टावर) की याद आना लाजिमी है। ओमती क्षेत्र स्थि‍त घंटा घर जबलपुर की सबसे पुरानी इमारतों में से एक है। 104 वर्ष पुरानी इस इमारत की सड़क से जबलपुर के हजारों-लाखों लोग ओमती से निकलते वक्त एक बार निहार लेते हैं। स्टेशन से हाई कोर्ट के रास्ते शहर में प्रविष्ट होने वाले परदेसी घंटा घर को दूर से ही देख कर उत्तेजित होते हैं। लोगों का कहना है कि चार मंज़‍िला घंटा घर में जब तक कृत्रि‍म रंग रोगन नहीं हुआ था, तब तक उसकी वास्तविकता व सुंदरता ज्यादा आकर्ष‍ित करती थी। महसूस होता है कि जबलपुरियों का इसके इतिहास से ज्यादा सरोकार नहीं लेकिन परदेसी घंटा घर के बारे ज्यादा जानने के सदैव इच्छुक रहते हैं। यह भी सत्य है कि जबलपुर को काफ़ी वर्षों से छोड़े लोगों की याद में घंटा घर आज भी जीवित है। भारत का सबसे पुराना और मध्यप्रदेश का पहला चॉयनीज रेस्त्रां घंटा घर के नज़दीक होने के कारण क्लॉक टॉवर चॉयनीज रेस्त्रां के नाम से मशहूर है। जबलपुर के पत्रकार-संपादक रम्मू श्रीवास्तव ने तो अपने साप्ताहिक कॉलम का नाम घंटा घर सेरखा था।    

विक्ट्री मेमोरियल टॉवर-घंटा घर में लगे शिलापट्ट पर अंकित शिलालेखों के अनुसार, 'विक्ट्री मेमोरियल टॉवर' की आधारशिला 15 दिसंबर 1918 को जबलपुर के चीफ कमि‍श्नर बेंजामिन रॉबर्ट्स द्वारा रखी गई थी। घंटा घर वर्ष 1919 में बनकर तैयार हुआ था। इसे ब्रितानिया सरकार की प्रथम विश्व युद्ध में विजय स्मृति के तौर पर बनाया गया था। उस समय हाथ घड़ी बांधने वालों की संख्या कम थी। घंटा घर में प्रत्येक घंटा बीतने के साथ चारों दिशा में घंटा भी गूजता था। चार मंज़ि‍ला घंटा घर की तीसरी मं‍ज़ि‍ल में चारों दिशाओं की ओर विशाल डॉयल वाली घड़ी लगी है।  इसके भूतल पर चार मेहराबदार द्वार हैं। छह खंबों के आधार पर पूरी इमारत खड़ी है। घंटा घर पर कुछ शिलालेख पढ़ने में नहीं आते हैं। लगभग सौ साल बाद वर्ष 2019-20 में घंटा घर की मरम्मत कर इसको चमकाने की कोश‍िश की गई। आठ-दस साल पहले इसकी घड़‍ियां खराब हुई तो उनको परिवर्तित कर नई घड़ी लगाई गई। बताया जाता है कि पुरानी घड़‍ियां नगर निगम में कुछ दिन तक तो रखी रहीं और फिर यह ऐसी गायब हुईं कि आज तक नहीं मिली।  

भारत में कौन सा घंटा घर सबसे पहले बना-पहला सिटी क्लॉक टॉवर 1870 के दशक में शाहजहानाबाद (दिल्ली) के मध्य में बनाया गया था, इससे बहुत पहले अंग्रेजों ने भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने के बारे में सोचा था। अपने दिल में वे जानते थे कि भारत की असली राजधानी दिल्ली की मुगल राजधानी थी। अपनी प्रतिष्ठित उपस्थिति और डिजाइन के साथ, दिल्ली में क्लॉक टॉवर विश्व प्रसिद्ध मुगल शहर के केंद्र में लगभग 80 वर्षों तक खड़ा रहा, जिसे अंग्रेजों ने अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर से छीन लिया था। यह भारत में निर्मित पहले क्लॉक टावरों में से एक था। इस दृष्ट‍ि से देखें तो जबलपुर में पचास साल के बाद घंटा घर का निर्माण हुआ।

घड़‍ियाली टाइमकीपर-सभ्यता की दृष्टि से, भारतीयों ने धार्मिक या व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए क्लॉक टावरों का निर्माण बिल्कुल नहीं किया। हिन्दी शब्द घड़ी, घड़ी या घूरी जिसे हम घड़ी या घड़ी कहते हैं, वास्तव में समय की एक माप या इकाई है। प्राचीन भारतीय समय निर्धारण प्रणाली के अनुसार एक घड़ी 24 मिनट की होती थी। इस हिसाब से एक दिन और रात में 60 घरियां होती हैं। मुगल सम्राट जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर (1483-1530) के बाबरनामा के अनुसार-"यहां के शहरवासी घड़ियाली नामक एक टाइमकीपर को नियुक्त करते हैं, जो एक ऊंचे स्थान पर लटकी हुई बड़ी पीतल की प्लेट की घंटी बजाता है। दिन के प्रत्येक पहर को चिह्नित करने के लिए शहर का केंद्र। एक दिन और रात में चार-चार पहर होते हैं। घड़ियाली घारी को मापने और उसकी घोषणा करने के लिए पानी की घड़ी, क्लेप्सीड्रा का उपयोग करते थे।''

घंटाघरों निर्माण का क्या था उद्देश्य-पहले के समय में भी क्लॉक टॉवर खूबसूरती से निर्मित मीनारों से ज्यादा कुछ नहीं थे, जो निश्चित अंतराल पर बांग देने वाले यांत्रिक मुर्गों के रूप में अधिक काम करते थे ताकि लोग एक व्यवस्थित या नियमित तरीके से अपना जीवन जी सकें। चर्च ने विश्वासियों को प्रार्थनाओं में भाग लेने के लिए याद दिलाने और लाने के लिए बेल टावर्स और बाद में क्लॉक टावर्स का उपयोग किया। इस्लाम ने ऊंची मीनारों का उपयोग किया जबकि हिंदुओं ने इसी उद्देश्य के लिए शंख या धातु की घंटियों का उपयोग किया।

जबलपुर के घंटा घर का ऐतिहासिक महत्व कई तरह से है। हम लोग थोड़े सजग और सतर्क हो कर 100 साल पुरानी इस इमारत को हर तरीके से बचाएं। क्या आप ने एफ‍िल टॉवर में झंडे-पोस्टर बंधे देखे? मैंने तो नहीं देखा। फिर घंटा घर में ऐसा क्यों होता है।🔷


गुरुवार, 30 जून 2022

‘’और सुकरात चला गया’’ : रजनीश ने आज से 52 वर्ष पहले जबलपुर को कहा था अलविदा

आचार्य रजनीश ने आज से ठीक 52 वर्ष पूर्व 30 जून 1970 को जबलपुर को अलविदा कहा था। जब वे जबलपुर छोड़ कर बंबई जा रहे थे, तब उन्होंने जबलपुर की तारीफ करते हुए कहा था कि वे यहीं पनपे हैं, यहां पढ़े हैं, यहीं बढ़े हैं। उन्होंने कहा था कि पेड़ जितना ऊंचा चले जाएं, आसमान छूने लगे लेकिन जड़ें तो उसकी ज़मीन में रहती हैं। जबलपुर में मेरी जड़ें हैं, इसलिए इस शहर में आता रहूंगा। इसके बाद वे जो जबलपुर से गए तो फिर कभी यहां नहीं लौटै। रजनीश का वक्तव्य वर्ष 1970 को उनके जबलपुर छोड़ने से दो दिन पूर्व यानी 28 जून का था। रजनीश के जबलपुर को अलविदा कहने पर नवभारत अखबार ने अच्छी व सटीक हेड‍िंग लगाई थी-‘’और सुकरात चला गया।‘’  

28 जून 1970 को जबलपुर के शहीद स्मारक में रजनीश को विदाई देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राजबली पांडे उपस्थि‍त थे। डा. राजबली पांडे ने अपने संक्ष‍िप्त भाषण में कहा-‘’पूरी सभ्यता आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जिस आप यानी की रजनीश एक नया स्वरूप देना चाहते हैं। यद्यपि आप जबलपुर से जा रहे हैं पर आप ने जो प्रेरणा, जो प्रेम हम सभी को दिया है वह हमें सदा स्मरण रहेगा। आप का जन्म पूरी मानवता के लिए हुआ है इसलिए आप का व्यक्त‍ित्व किसी भौगोलिक सीमा के बंधन में भी नहीं रह सकता। आप कृपया विदा होते समय हम सभी को वह संदेश दें जिससे प्रेरणा ले कर हम नई राह तलाश सकें।‘’

जब लोगों से शांत होने की अपील की लेकिन असर नहीं हुआ-रजनीश ने जब जबलपुर को अलविदा कहा तब वे एक सामान्य व्यक्त‍ि ही थे। गढ़ा रोड पर कमला नेहरू नगर में डा. हर्षें के नजदीक लाल बंगले में किराए से रहते थे। लोगों को वे खादी भंडार में खादी खरीदते मिल जाते तो महावीर वाचनालय में प्रवचन देते हुए भी। जबलपुर के आसपास वे आयोजकों की कार से प्रवचन या व्याख्यान देने जाते थे। जबलपुर में तरण तारण जयंती में भी वे शामिल होते थे। इस आयोजन में भी वे व्याख्यान देते थे। वर्ष 1970 के पहले ही बंबई के फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग रजनीश के सम्पर्क में आने लगे थे। जबलपुर में महेन्द्र कपूर नाइट का आयोजन रजनीश के बंबई सम्पर्क के कारण संभव हुआ था। राइट टाउन स्टेडियम के एक कोने पवेलियन की तरफ महेन्द्र कपूर नाइट को देखने गए कुछ लोगों ने जानकारी दी कि शुरूआत में तो महेन्द्र कपूर की गायन प्रस्तुति का सिलसिला ठीक चलता रहा, लेकिन ‘’ एक तारा बोले तुन तुन क्या कहे ये तुमसे सुन सुन’’ जैसे ही गीत शुरू हुआ कार्यक्रम स्थल पर बमचक मच गई। उपद्रव शुरू हो गया, कुर्स‍ियां फ‍िंकने लगीं और भगदड़ मच गई। रजनीश को सामने आना पड़ा। उन्होंने लोगों से शांत होने की अपील की। रजनीश का व्याख्यान या प्रवचन सुनने वाले ज़रूर मंत्रमुग्ध हो जाते थे, लेकिन यहां कोई असर नहीं हुआ।

अनुयायीवाद पर किया था कड़ा प्रहार-रजनीश के व्याख्यान शहीद स्मारक में सप्ताह में एक या दो बार होने लगे थे। रजनीश के भाई अरविंद जीवन जाग्रति केन्द्र की ओर से रजनीश के व्याख्यान का आयोजन श्रीनाथ तलैया स्थि‍त आर्य समाज मंदिर में प्रति मंगलवार को करते थे। रजनीश के अंग्रेजी में दिए गए व्याख्यानों का आयोजन स‍िविल लाइंस स्थि‍त लियोनार्ड थ‍ियोलॉजिकल कॉलेज में भी हुए हैं। जबलपुर में प्रेम और विवाह’, ‘गांधी के ऊपर पुनर्विचारकार्ल मार्क्स व बुद्धविषय पर केन्द्र‍ित उनके व्याख्यान काफ़ी चर्चित व विवादास्पद रहे। रजनीश निडर व बेखौफ व्यक्त‍ि थे। उन्होंने इन व्याख्यानों में अनुयायियों पर कड़ा प्रहार किया था। रजनीश ने कहा था कि जिस प्रकार अनुयायी महापुरूषों को ऊपर उठाते हैं और वहीं अनुयायी उन्हें पतन की गर्त में गिरा देते हैं। रजनीश अनुयायीवाद के खि‍लाफ थे। इस विषय पर उनकी एक कविता अच्छी व महत्वपूर्ण है। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी उनके मुरीद थे। उनके व्याख्यान के पहले केएल सहगल की आवाज वाले एक व्यक्त‍ि भजन व गीत गाते थे। व्याख्यान की शुरूआत रजनीश ‘’मेरे प्रिय आत्मन’’ से करते और ‘’आप सब के हृदय में बैठे प्रभु को मेरा प्रणाम’’ से खत्म करते थे। व्याख्यान के बाद रजनीश शहीद स्मारक के बाहर खड़े हो जाते और लोगों से काफ़ी देर तक बात करते रहते थे।

नहीं बोल पाते थे-रजनीश के भाषणों में कई बार इंसान खो गया है’, ‘हमारे भीतर की लालटेन बुझ गई है’ ‘इसके सौ कारण हैं पर मुख्य कारण यह हैजैसे वाक्य प्राय: आते थे। कुछ अंग्रेजी के शब्द भी उनके भाषण में आते थे। तब वे नहीं बोल पाते थे। शेक्सपियर को सेक्सपियर बोलते। ज़का उच्चारण उनके लिए असंभव था। बोलते समय भाषण में उनकी आंखें बंद हो जाती थीं और लगता वे शून्य को संबोध‍ित कर रहे हों। बोलते वक्त वे लम्बे लम्बे ठहराव (पॉस) लेते थे। रजनीश ने प्लेटो, अरस्तू, कनफ्यूश‍ियस, ग्रीन, शंकर, अरविंदो, रसेल, बुद्ध, मार्क्स को बारीकी से पढ़ा था। उनके व्याख्यान में छोटे-छोटे वाक्य, उदाहरण, लतीफे, रोचक प्रसंग, आरोह‍ अवरोह, लयात्मकता, क्रांतिकारिता का आभास दिलाने वाली भाषा का जीवन दर्शन रहता था। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा था। उनकी व‍िश‍िष्टता स्वीकृत हो रही थी, वे असामान्य दिखने लगे थे और दिखाने भी लगे थे। जो असामान्य है, साधारण से हट कर है, वहीं उन्हें प्रिय था। व्याख्यान के दौरान रजनीश कहते थे कि लोग उनकी बात को इसलिए समझ नहीं पाएंगे क्योंकि पच्चीसवीं शताब्दी के हैं। वे पैदाइशी भगवान नहीं थे लेकिन वे धीरे धीरे आचार्य से भगवान की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने आस्था को मज़ा में बदल दिया था।

दो विरोधाभासी विचारक एक मोहल्ला-जबलपुर के दो विचारक जो विरोधाभासी भी और अपने विचारों में चरम हैं, वे एक ही मोहल्ले में रहते थे। रजनीश नेपियर टाउन में शास्त्री ब्रिज मार्ग के एक तरफ और हरिशंकर परसाई दूसरी ओर रहते थे। दोनों समकालीन विचारक आपस में मिलते जुलते रहते थे। रजनीश ने एक बार परसाई का हवाला देते हुए कहा था कि हमारे शहर के मशहूर व्यंग्यकार हैं ने उनको (रजनीश) को फ्रॉड की सूची में नंबर एक पर रखा है। यदि वे मुझे दूसरे या तीसरे नंबर पर रखते तो मुझे बहुत दुख होता। परसाई ने उस दौरान अपने एक व्यंग्य में लिखा था कि दुनिया में तीन फ्रॉड हैं- रजनीश, महेश योगी और स्वयं परसाई। रजनीश जबलपुर में वर्ष 1959 से 61 तक भालदारपुरा में, छह माह देवताल-गुप्तेश्वर में और वर्ष 1961 से 68 तक नेपियर टाउन में देवकीनंदन जी के घर में रहे और उसके बाद गढ़ा रोड में कमला नेहरू नगर में डा. हर्षे के बंगले के बगल में लाल बंगले में रहने आ गए थे।

रजनीश तीन बाबाओं से हुए प्रभावित-रजनीश जबलपुर के मग्गा बाबा, पागल बाबा और मस्ता बाबा से प्रभावित रहे। मग्गा बाबा तुलाराम चौक पर नीम के पेड़ के नीचे पड़े रहते थे। मग्गा बाबा का रूप रंग एकदम काला था। मग्गा बाबा को जबलपुर के रिक्शे वाले मुफ्त में यहां वहां घुमाते रहते थे।     

रजनीश ने युक्रांत पत्रि‍का निकाली थी-जीवन जाग्रति केन्द्र में रजनीश को भीखम चंद जैन, अजित कुमार, डा. बिजलानी, अरूण जक्सी, भाई मेडीवाला, अरविंद जैन, दत्ता एडवोकेट सक्र‍िय सहयोग देते थे। ये लोग दो-दो रूपए चंदा कर के शहीद स्मारक या अन्य कोई स्थान रजनीश के व्याख्यान के लिए बुक किया करते थे। रजनीश ने जबलपुर में जीवन जाग्रति केन्द्र की ओर से एक पत्रिका युक्रांतका प्रकाशन किया था। वैसे रजनीश जबलपुर में जयहिन्द और नवभारत में पत्रकारिता कर चुके थे। नवभारत में तो वे सब एडीटर के रूप में कार्य कर चुके थे। युक्रांत का संपादन रजनीश के फुफेरे भाई अरविंद कुमार किया करते थे।

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

The Legendary Dhyanchand and a Gandhian Cop

SHAHARNAAMA Jabalpur-19

TEXT: DINESH CHOUDHARY ( English Translation by Lakshmi Kant Sharma)


Gone are the days when people at large didn’t sell their self esteem. And so were sportsmen who were not auctioned like horses and people’s representatives.They focused only on exhibiting their skills on the ground and played for their country in true spirit. They were the real gems and not like the ones who are today cut and polished by the market and used to sell goods to the people. The phrase “Spirit of Sportsmanship” is the remnant of that bygone era. 

Indian Hockey team under the stewardship of Dhyan Chand had become victorious in the Berlin Olympics of 1936. And Dhyan Chand returned to India with the international laurels. He was at Pachmarhi for some refresher training. Pachmarhi was then a very important training centre and a Cantonment of Indian army. The incident of Dhyan Chand’s meeting with Adolf Hitler was already in the air.Germany had defeated India in a practice match before the final Hockey tournament. And naturally Germany had great expectations to win in the finals. Germans in great numbers were there on the ground along with Hitler. Indian Hockey team started raining goal after goal and good sense prevailed upon the Führer and he left the ground. India had won the final match by 8-1 goals. Coincidentally, it was 15th August that day. Hitler called for Dhyan Chand and offered him very high positions in Germany. Dhyan Chand refused to accept and didn’t compromise with his self pride. With freshly donned crown of fame Dhyan Chand was in Pachmarhi. Here, he was to play a match with the team of Satpura Eleven under the captainship of a Jabalpurian.That Jewel of Jabalpur was B.L.Parashar from Indian Police Service. 

Parashar’s team had only local players and they all were novices. Very few of them had shoes otherwise all others were barefooted. Parashar was playing centre half and Sallu was the centre forward player. Sallu was a Bhistee by profession and he didn’t look like a player even. He had never gone to school. His simplicity and background could easily be judged from the fact that he had never seen a train what to speak of travelling by a train !!. Other players were just somehow arranged to form a team like the cricket team of Amir Khan’s Lagan film. And lo and behold! This makeshift team was facing a well trained team of the Army having the world famous Dhyan Chand by its side. The match started. Before the legendary Dhyan Chand could show his magic Sallu had transported the ball across the goal post of the opposing team. This was the first goal and it was unbelievable. No body had even the slightest inkling that a man like shabbily Sallu could do so. Perhaps the Army team had not taken Sallu seriously. And before they did take note of him, Sallu registered his second goal. The ground was packed to capacity and people had come from far and wide only to see the magical charms of Dhyan Chand. Dhyan Chand got a bit embarrassed and played some sort of “rough game” against his principles. At one point he stuck his stick with that of Parashar and say sorry too. The Army team could anyhow manage one goal. The Satpura Eleven had won the tournament. Later Dhyan Chand mentioned about this memorable hockey match in his autobiography:The Goal. 

Dhyan Chand already did have good acquaintance with Babu Lal Parashar and this acquaintance in course of time grew into intimate friendship.Their friendship lasted for life. Few people know that Roop Singh, the younger brother of Dhyan Chand, was also an international Hockey player and he was born in Jabalpur. Dhyan Chand’s father was posted in an army batallian at Jabalpur and Dhyan Chand spent a long time of his childhood here. In Jabalpur only, Dhyan Chand learnt the basic tricks of Hockey from Subedar Bale Tiwari. But Parashar was more impressed with the younger brother.He always considered Captain Roop Singh technically more equipped in Hockey but Dhyan Chand fetched more popularity and prestige. Dhyan Chand whenever came to Jabalpur, would definitely meet Babu Lal Parashar and always maintained the family relationship. Parashar carried out the liability of marrying off his daughter from Jabalpur only. Dhyan Chand offered Parashar to join the Hockey team of the Indian army but he couldn’t do so due to family obligations.

Babulal Parashar was the second in a family of four brothers and three sisters.The elder brother was in forest service and was posted at Chandrapur.The family of a widowed sister was also living with him Dhyan Chand was of the opinion that if B.L.Parashar joined military service he had more chances for his selection in Indian Hockey team. He had great passion for sport.When he was posted at Hata, he would go to Damoh for playing Tennis by cycle everyday after office hours. He had only a cycle at home and he would fit a dynamo in the cycle for lighting before leaving for Damoh in the evening. The distance between Hata and Damoh is near about 35-40 kilometres. This was no mean task to cover such a long distance after doing day long hard work, play Tennis and then again peddle home the same long distance. It was undoubtedly a great feat which only a man of Parashar’s grit could accomplish. His fame as an extraordinary and passionate sportsman spread far and wide. When Prakash Chandra Sethi was the Chief Minister he offered Parashar to join his government as a minister for sports. But it was more than enough for a nice man like Parashar to be in police department. He declined the offer and refrained from falling prey to political allurement.

B.L.Parashar had earned a great name in the fields of sports, sports journalism, Hindi literature and Urdu poetry. But above it all he was known for his commendable work in police department. Owing to his inimitable style of working he was known as the Gandhi of the department. It is common knowledge that police usually use third degree method to elicit confessions from criminals and other wrong- doers. Mahatma Gandhi always stressed on moral force instead of the physical one. And this very moral force was the quintessential weapon of Babulal Parashar as a policeman. Let me tell a tale about his Gandhigiri. He was a man of literary orientation and had set up a library at home. To him books and money both were at par and money was never given more importance than books. So envelopes containing currency notes were also kept amongst books. Who had time for maintaining ledgers!!. One day he smelt something like some notes were missing. Whom to blame? There was only one servant at home but without evidence putting finger at him, no way ethically. Only a person endowed with higher sensitivity can think so. So Parashar wrote on a few envelopes in bold letters : TO STEAL IS To Commit A SIN. And a miracle happened. The servant prostrated at the feet of this Gandhian cop confessing to his crime and begged for pardon which was instantly granted.

Mr.Parashar used his “sin technology“in police department on many occasions. One day he was travelling to Gadarwara by train accompanied by his grandson Pankaj. Pankaj was then just 7-8 years old boy. His father had passed away at an early age and his grandfather was not well. For Gadarwara one had to leave home very early in the morning to catch Jabalpur-Itarasi Shuttle train. So both the maternal grandfather and the grandson started off in a rickshaw to reach Madanmahal railway station. They were just half way through and they were obstructed to move by two ruffians on way to the ralway station. One of them put a knife at the neck of young Pankaj. Parashar counselled them that it’s not fair to attack an innocent child with a knife. However, he handed over his bag to them and also whatever cash he had in his pocket. Further, he added : the kid’s grandfather is seriously ill and if he is not able to see him then only they had to bear the sin. This “sin technology” worked again and the duo returned the entire belongings to Mr. Parashar keeping just rupees fifteen with them.

The stories of B.L. Parashar had become much talked about legends by now. He was posted after independence in Ambikapur. During his posting here he once chanced upon making a visit to Nagpur. A member of the princely State’s family approached his house with a huge loads of costly gifts. Such was the custom those days in order to establish relations with the officers. But this was a strange thing for the Parashar family and it was natural for the family to get uncomfortable. The Maharaja of Sarguja State was in Banaras then. Upon his return from Nagpur, Parashar came to know about the undesirable presentations and he visited the Maharaja to return the gifts. The Maharaja was pleasantly surprised and overwhelmed by the demeanour and noble gesture of Mr. Parashar adding that he had not seen such an officer so far.

Sardar Patel had initiated a vigorous campaign for the unification of princely States. Nizam of Hyderabd was not listening and wanted to stay free. Rumour had also spread about Hyderabad going with Pakistan. The steely Sardar launched Operation Polo to crush the rebellion of the Nizam. Police action was also in the offing. Honest and brave officers were in urgent need. Sardar Patel spoke to Pandit Ravishankar Shukla who recommended B.L.Parashar. Parashar went to Aurangabad and recruited 300 policemen. Here also he was in his own mode of Gandhian police action and became very popular. While returning he was given a grand send off at the railway station and the compartment he was travelling in was laden with garlands galore. Back at Jabalpur station a multitude of people were waiting for their hero. The train had halted “out of course “for several minutes. He had reached Jabalpur with promotion. People were anxious to know as to what gifts he had brought from his prized posting and Mr. Parashar showed them the baskets of bouquets. It was rare for officers returning from such coveted postings. No money no material but only fragrance of flowers was his gift.

Those were the days when Jabalpur was in great demand for its bricks and tiles apart from other items. Once Pandit Ravishankar Shukla had such requirements and he called Mr. Parashar on the phone. Had somebody else been in his place he would have just asked the minister about the volume of requirement and obliged. But he was not the typical bureaucratic Babu but Babu Lal Parashar who just enquired about the rate and informed Pandit Ravi Shankar Shukla. Later the D.G. Police phoned him and advised to take care of the protocol but at the same time dittoed his action of not compromising with his unswerving principles .

The chair has much fanfare that lasts until the man stays there. If the man in the chair happens to be honest and upright he is held in esteem even after his saying bid a diue to the chair. This was true with Mr. Parashar. The year 1984 saw communal riots across India and Jabalpur was no exception. There were several shops in Napier town owned by Sikhs. The rioters reached there to indulge in arson and loot. Alarmed and scared the Sikh shopkeepers phoned Mr.Parashar for help. Mr. Parashar was retired then and was nearly 80 years of age. He rushed to the spot as if on a morning walk reminding a scene in the film Deewar in which Shashi Kapoor with both hands in his pockets goes to a bunch of hooligans in a carefree manner. Seeing Mr.Parashar in their midst the rioters got their feet in the cold as if a hard hitting headmaster had come in front of some naughty students. Their plans failed and they saluted him and quietly left the scene. Such was the stature and influence of an eighty year old retired policeman in the area.

The policemen are hard nut to crack. They are made of such metal which can neither be cut by arsenals nor melt by fire. They never give even a damn to rough weather and stay vigil even in hard times. They do not care for a mask either during epidemic or pandemic. Thus, they follow the philosophy of the Gita which advocates disinterested attachments. And the department also takes serious note of it and doesn’t grant them leaves very often. Frustration with not getting leave leads to carelessness and dereliction to duty boomerangs with punishment. So one day such a dedicated constable approached Mr Parashar with a request to help him go on leave. Start parading, he was ordered. Both hands up having a gun held tight the constable got further instruction to move forward which he followed as a committed constable. On the very spur of the moment Mr Parashar’s wife yelled from inside gesturing him to come which he obeyed as an equally committed husband. After doing his duty at home when Mr. Parashar came out he could not see the constable. A search began but to no avail. The policeman returned after many days having shabbily grown beard. Where were you all these days ? pat came the rebuttal. And lo and behold ! Sir, you ordered me to move forward! And no further order to rewind so....... In fact the policeman had gone on his desired leave on duty kudos to the cop with a difference !!!

K.F.Rustamji was a renowned police officer of India. He made an honourable mention of B.L. Parashar in his book. Not only Rustamji but Mayaram Surjan also recognised him in his book. After his successful innings in police department, B.L.Parashar devoted his time to sports journalism and literature. Robertson College was working on a souvenir the publication of which had become a Herculean task. Some sort of superstition was in the air that whosoever edits the souvenir doesn’t live long. Nobody came forward. Unfazed, B.L.Parashar took the challenge and did the editing.The college administration sent it to Press. But the Gandhian Cop left for his heavenly abode before the souvenir saw the light of the day.

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

One of the most ancient clubs in India: The Nerbudda Club of Jabalpur

 (As Late B. L. Parashar, IPS told Pankaj Swamy) Compiled by Pankaj Swamy


The Nerbudda Club of Jabalpur is one of the most ancient clubs in India. The Nerbudda club (Jabalpur) Ltd. Founded in 1889 registered as a Limited Company in 1904. Having close and intimate association with Army and Civilians, it has established high tradition and is maintaining the same with religious fervor. The ‘Crests’ of various army units posted at Jabalpur from time to time, since the time of its foundation, decorating the Main Hall of the Club, are testimony of its close association with Army. Famous Army Officers and Civilians, who have been in Jabalpur in their Official capacity to name a few- Sir Neville Chamberlain, General Cariappa, General Ayub of Pakistan, Mr. Fox Strangeways, ICS (Commissioner Of Jabalpur in 1901) and similar others have adorned the membership of the Club before 1947. During the British days, Jabalpur used to be the ‘Winter Capital’ of the province. HE the Governor, his Advisors and Secretaries were the honorable members of the Club. The Club has the privilege of being honored by visits of some distinguished Army Chiefs. In 1937, Sir Charles Chitham, then IG Police, had arranged the visit of Mr. Raghvendra Rao, first India Governor of the State to the Club.

Due to its close association with Army Officers, naturally, it has great traditions of Games and Sports. The game of ‘Snooker’ that was born in Ootacmund Club was first conceived in Jabalpur as per version of one PHILIP HOWARD in his article in the Statesman (Dated 09-04-1982) quoting from the writings of HUNTER DAVIES about the origin of the word ‘Snooker’ To quote the article in original from the Statesman, ‘Less exact scholars are content with folk etymology’ this relates that noblest of ball games was conceived in the Officer’s  Mess at Jubbulpore (Jabalpur now) by a Subaltern in the Devonshire Regiment called Neville Chamberlain, who put another colored ball on the billiard table in order to provide a variation of the game then Known as ‘Black Pool.’ Sir Neville reminisces in the ‘Snooker room’-“One of our party failed to hole a colored ball close to a corner pocket, and I called out to him, “Why you’re a regular snooker. To sooth the feelings of the culprit, I added that we were all snookers at the game, so it would be very appropriate to call the game snooker. The suggestion was adopted with enthusiasm ….While it is correct to say that the game was first played at Jubbulpore in 1875, it never really made progress until played by members of the Ootacamund Club.”

As mentioned above, various Army Units posted at Jabalpur were associated with the Club. The CHESHIRES, a British Regiment won the famous Aga Khan Hockey Trophy of Bombay thrice in 1910, 11 and 12 led by famous players Price and Russel and greatly inspired the local hockey clubs. Kings Regiment won the Rovers Cup and Harwood League of Bombay in football. 1st Brahmins in 1909, while it was posted in Jabalpur, gave Olympian Rup Singh to the country then wizard Dhyanchand was a ‘tiny tot’, their father being a NCO in the Unit. The Club used to take part in various games of the town. It had its own hockey ground the best in the town, on the present site of Tennis courts. The first ever inter college hockey match of then Nagpur University was played on this ground in 1923 between Morris College of Nagpur and Robertson College of Jabalpur. Mr. A. C. Sells, IES, the Principal of Robertson College of Jabalpur, who was 6’5 tall and had a fine personality used to pride on the fact that he was the ‘Honorary Secretary’ of Nerbudda Club for a long time.

The Tennis Courts were then in the Kings Garden (Tagore Garden) adjoining the present Cricket ground. Capt. BERKLEY of the Club was the world’s Army Hard Court Champion. In one of finals of C. P. & Berar, which was regularly organized by the club, in 1922, Justice B. K. Chaudhry, then a student of Robertson College, defeated Major Lucas, the army champion in 3 sets. Some famous cricket matches were played on the adjoining cricket ground. Modi club of Kamptee (Nagpur) created history, when famous C. K. Nayudu of Modi Club, playing against the club in 1917, hit his sixes over the pavilion, across the road and all over the ground, later the club marker with awe used to point out the exact spots where such balls landed on the ground.

Mr. A. G. Scott, IP, then DIG Police, Jabalpur and a member of the club won the ‘Western India Golf Championship’, Nashik in 1936. The Golf course in those days used to be on the ‘Cobra Ground’. ‘Rugby’ was then played on open land opposite ‘Masonic Lodge’, now occupied by building. Polo was played on the right side of Ridge Road, there used to be ‘Races’ too in the vicinity. Later ‘Cycle Polo’ was played on this side. The British Tommy with his red cap and blue uniform (his winter dress) was a familiar sight; the Cantonment looked like any County town in England. There was Army Band’s display in Kings garden. Mr. Hund, an Anglo-Indian with his tweed cap and grey whiskers riding on his ‘Penny-farthing’ bi-cycle, was a funny sight hovering round the club and watching a hockey match comfortably seated on his high seat.

In forties and fifties, Mr. H. C. Staley used to be a very familiar figure residing in the club after his retirement as DPI in 1940, preferred to stay in India although his family was in England. He had worked in the Club in all capacities, and was a prominent member of the Club. As a Librarian, he could pick up any book without an Index. Some famous literature on ‘Sleeman’ of Thugy fame that was in the Library is now no more there. Mr. Staley used to hover on the play fields round about the Club, coaching army ‘Jawans’ or umpiring a match was regarded as a ‘father figure’. After his death, he was buried in Mandla Road Cemetery, it is told that there is an inscription on his grave, “Here lies the man who died for India and Sports”.

Earlier, in those days of “Tussles on Trifles”, there is one classic example of an interesting tussle in 1937 between Mr. G. C. Greenfield, ICS, and the Commissioner of Jabalpur over the spelling of Jabalpur town. On 25th January 1937, The Hindustan Times, Delhi came out with an Editorial caption being-“Civilians Agony”. Some relevant and interesting extracts are here quoted in original. The battle royal albeit the weapons used by the contestants were no more than pen and ink-that was recently staged in Jubbulpore between two members of the ICS, to wit, the Commissioner and his junior colleague, the Deputy Commissioner, is of special interest as it acquaints us with the little known, but the excruciating source of worry to the exiles from England, who have to spend their lives under conditions peculiarly trying to them. Mr. Griegson, ICS, is convinced that a vast amount of energy is wasted by people in having to write ‘Jubbulpore’ in time honored way, while it could well be spelt with two letters less as ‘Jabalpur’. Taking on average ten people who are called on to write the name every day of their lives, you will admit the saving in time and energy will be enormous… what is more, Jabalpur reads like Jubbulpore except in case of strangers, who have not heard the name pronounced by the sons of the soil. If anyone could call with rhyme with Jamalpur, the fault is his. Mr. Griggson’s heart bled for the poorly paid Indian Clerks, who were needlessly burdened with this additional burden. Mr. Griegson is perfectly human. Not so Mr. Greenfield. He does not worry over the numbers of letters in Jubbulpore. He is all for the old spelling and ‘status quo ante bellum’…..like confirmed bureaucrat, he chinks on terms of dislocation by the change; the Post Office will have to alter its date stamp-the Railway people will have to destroy all the tickets. No! He won’t be a party to such a change. The dispute appeared something difficult but trust the Britons to find a way out of the most intricate tangle. Both the Officers have agreed to a compromise. In the result, if a paper is dispatched from Deputy Commissioner’s Office, it will hear the name in terms of ‘Jubbulpore’ while bear the same name in the form of ‘Jabalpur’. So there, we are, The Empire has been saved!

In fifties and sixties, the club life used to be cordial. There used to be usual ‘Club nights’ and dances on 15th August (preceded by Fancy Dress Competition) ‘Cultural programmes’ to quote a Club Bulletin, containing information regarding various activities of the club. The bulletin used to come out periodically. The club meeting used to be lively, sometimes stormy, but never as ‘Tammany Hall’. Dr. R. P. Dube, Mr. Tara Singh, Sardar Rajendra Singh were some fore-fronters in the proceedings. My Grandfather Late B. L. Parashar, IPS won the First prize in the Fancy Dress competition in 1954, when he posed as a ‘Postman’. The appearance was so so similar that Mr. Mehra, the Sr. Suptd of Post Office almost threw Mr. Parashar out of the club for venturing to enter the Hall to deliver a telegram to Mr. Noronha. In 1960, Late B. L. Parashar assisted Mr. J. K. Verma (IAS Retd.) in revising the Constitution of the Club. Dr. R. P. Dube, probably may be one of the oldest Indian members of the club. The membership is more prestigious to get the membership which has become ‘Status symbol’.

Rana kunzer Shamsherjang Bahadur of Sagar, who used to be Late B. L. Parashar class mate in 1921 was then also a member of the Club. Being of Rana family, he enjoyed certain privileges. The Commissioner of the Divisions was then his guardian. According to him, the club life was very lively. There were facilities of Riding and Shikar to the members. Dog shows were arranged. According to him, no colour bar then existed in the club.

 The Club has been through its various vicissitudes; it has its prosperous and lean days, but all the time has maintained its glorious traditions. Time is not far when this hoary Methuselah will celebrate its One hundred and fifty years in 2039.   

                                           


खि‍लंदड़, खांटी, जीवंत और वैचारिकी से मजबूत सीताराम सोनी ने नुक्कड़ नाटक और जनगीत को कैसे बनाया लोकप्रिय

  सीताराम सोनी जैसे खि‍लंदड़ , खांटी , जीवंत और वैचारिकी से मजबूत व्यक्ति के जीवन का पटाक्षेप ऐसा होगा इसके बारे में किसी ने कभी सोचा नहीं थ...